जमशेदपुर, जनवरी 28 -- सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह इलाके में आभूषण साफ करने के बहाने एक वृद्धा से करीब चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर दो अज्ञात युवक खुद को पीतल और आभूषण साफ करने वाला बताकर वृद्धा के घर पहुंचे और शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, दोनों युवक पहले पीतल के बर्तन साफ करने की बात कहकर घर में घुसे और विश्वास दिलाने के लिए पीतल की एक घंटी साफ कर दिखायी। इसके बाद उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण चमकाने की बात कही। उनकी बातों में आकर वृद्धा ने पहले सोने की अंगूठी दी, जिसे पाउडर की पुड़िया में डालकर सफाई की प्रक्रिया बताई गई। इसके बाद सोना और अधिक चमकदार करने का झांसा देकर गले से लॉकेट लगी सोने की चेन भी उतरवा ली गई। दोनों आभूषणों को पुड़िया में डालकर दस मिनट बाद खोलने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.