देवघर, फरवरी 8 -- सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत दोंदिया पंचायत के केंदपखरा गांव में शनिवार दिन में गैस सिलिंडर फटने से गृहस्वामी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि सूझबूझ के कारण खाना बना रही महिला की जान बच गयी। जानकारी के अनुसार गृहस्वामिनी कुंती देवी ने बताया कि गैस जलाकर खाना बना रही थी। उसी क्रम में गैस पाइप में आग लग गई। पाइप में लगी आग देख कुंती रसोई घर से बाहर निकलकर हल्ला करने लगी। हो-हल्ला सुनकर घर के अन्य सदस्य व ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक गैस सिलिंडर की टंकी में आग धधकते देख ग्रामीणों ने अंदर प्रवेश नहीं किया। उसी बीच गैस टंकी के जोरदार फटने की आवाज़ आई। गैस सिलिंडर फटने से पक्के मकान की छत व दिवाल फट गई। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरे गांव के लोग सहम गए। घटना में किसी के हताहत होने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.