चक्रधरपुर, जून 2 -- सोनुवा।सोनुवा प्रखंड सोनापोस गांव कैवर्त टोला में सोमवार दोपहर को 16 प्रहर हरि संकीर्तन कार्यक्रम शुरु हुआ। इससे पूर्व संजय नदी के मधुपुर घाट से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। हरि मंदिर में कलश स्थापना के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हरि नाम जाप शुरु किया गया। जिससे गाँव भक्तिमय हो उठा। हरि संकीर्तन का समापन बुधवार को होगा। इस हरि नाम यज्ञ में पश्चिम बंगाल के केशव दास गोस्वामी मेटला झालदा, श्याम दास गोस्वामी लागाडीह बोराबाजार पुरुलिया, त्रिलोचन मंडल कांडकीडीह कुकुडू बलरामपुर, नित्यानंद दास गोस्वामी बलरामपुर पुरुलिया, शंकर दास कुलमोल पुरूलिया के अलावा झारखंड के सुनील कैबर्त आताडगोम व पवित्रो प्रधान गोलमुंडा को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.