बेगुसराय, फरवरी 16 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। समस्तीपुर जिले के विथान एवं हसनपुर प्रखंडों से आए पैक्स अध्यक्षों का एक दल सोमवार को सोनापुर पहुंचा। यह भ्रमण एक दिवसीय प्रशिक्षण सह अध्ययन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। सोनापुर पैक्स ने पिछले वर्ष बिहार राज्य के सहकारिता विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। इसी उपलब्धि को नजदीक से समझने और उसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के उद्देश्य से समस्तीपुर के प्रतिनिधि यहां पहुंचे। पैक्स अध्यक्षों ने सोनापुर पैक्स के संचालन, लेखा-प्रबंधन, सदस्य सेवा, पारदर्शिता, भंडारण व्यवस्था तथा आय के स्रोतों की विस्तृत जानकारी ली। सोनापुर पैक्स अध्यक्ष विजय प्रकाश उर्फ पप्पू एवं सफापुर पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि योजनाबद्ध कार्यशैली, पारदर्शी व्यवस्था और सदस्यों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.