कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने सोनागिर में लगने वाले वार्षिक मेले में दूरदराज से आने वाले लोगों के मद्देनजर कई ट्रेनों का ठहराव सोनागिर स्टेशन पर अस्थायी रूप से देने का फैसला किया है। एक से 10 मार्च तक यहां से गुजरने वाली ग्वालियर-बरौनी सहित कई ट्रेनें आने-जाने में रुकेंगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11107-11108 ग्वालियर-बनारस एक्सप्रेस, 11123- 111124 ग्वालियर - बरौनी एक्सप्रेस इस अवधि में रुकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...