सोनभद्र, दिसम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दिन में चल रही सर्द हवा के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रही है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। वहीं जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा जा रहा है। सोनांचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग सुबह और शाम ठिठुर जा रहे हैं। लोगों को दिन में भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिन में चल रही सर्द हवा के कारण धूप भी अपना असर नहीं दिखा पा रही है। वहीं तापमान में गिरावट के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट के कारण गलन बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह से ही सर्द हवा चलती रही। सर्द हवा के कारण दिन में निकली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.