सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल सोमवार की सुबह तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर बतर नजर आए। दिन में हल्की बूंदाबादी हुई, लेकिन फिर तेज धूप निकल गई, जिससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई। इससे दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं देर शाम तक लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। सोनांचल में पिछले दो दिनों तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। इससे लोगों को तपिश और उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली थी। वहीं सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। सोमवार की सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। उमस के कारण लोगों को सुबह से ही पसीने से तर बतर देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.