सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और ठंड का कहर जारी है। सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। शनिवार को भी तापमान में कमी के कारण लोगों को गलन के कारण ठिठुरते देखा गया। जिले में पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रही ठंड केकारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। सोनांचल में शनिवार की सुबह भी सात बजे तक कोहरा छाया रहा। सात बजे के बाद कोहरा छंटा लेकिन धंुध के कारण भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के कारण वह भी बेअसर साबित हो रही थी। दिन में भी सर्द हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनमत तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.