सोनभद्र, दिसम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में ठंड का असर जारी है। गलन के कारण लोगों को दिन में निकल रही धूप से भी राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। अंधेरा होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। सोनांचल में पिछले पांच दिनों से बढ़ी ठंड से लोगों को सोमवार को भी राहत मिलती नजर नहीं आई। सोमवार को भी पूरे दिन सर्द हवा चलती रही। इससे दिन में के तापमान में मामूली गिरावट रही। तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों को दिन में निकली धूप से भी खास राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज था। वहीं शनिवार को अधिकतम त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.