सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में रविवार को चली धूप भरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं धूल भरी आंधी और छिटपुट बूंदाबादी के कारण जहां अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री से अधिक बढ़ गया। इससे दिन में लोगों को तपिश से राहत मिली, लेकिन रात में गर्मी बढ़ गई। उधर धूल भरी आंधी चलने के कारण आम और महुआ की फसलों का काफी नुकसान हुआ। सोनांचल में रविवार की सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को तपिश से काफी राहत मिली। वहीं तापमान भी गिर गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम तापमान 23.0 रहा। दोपहर बाद बादल छा जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.