बलिया, फरवरी 18 -- बेल्थरारोड। सोने चांदी की कीमतों में अचानक उछाल आ जाने के कारण नगर क्षेत्र का सराफा कारोबार प्रभावित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू स्तर पर बढ़ते दामों के कारण लगन के मौसम में बाजार में चहल-पहल नहीं है। पीली व सफेद धातु की कीमतों में वृद्धि से खरीद फरोख्त धीमी पड़ गई है। स्वर्ण व्यवसायी धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि सर्राफा कारोबार धीमी पड़ गई है। भुगतान के समय सोने चांदी का भाव भुगतान पर निर्भर करता है। भुगतान के समय सोने चांदी का जो भाव होता है, उसी दर पर भुगतान करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...