सहरसा, मार्च 31 -- सहरसा। सोनवर्षा प्रखण्ड में जमीन निबंधन कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। जानकारी अनुसार 7 अप्रैल को सोनवर्षा में निबंधन कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा। जिसके बाद सोनवर्षा में जमीन की खरीद बिक्री का काम शुरू हो जाएगा। जिला निबंधन पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि सोनवर्षा निबंधन कार्यालय में सोनवर्षा और पतरघट अंचल को शामिल किया गया है। वहीं सुपौल के वीरपुर में 2 अप्रैल को निबंधन कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा। इस निबंधन कार्यालय में बसंतपुर अंचल की जमीन रजिस्ट्री होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.