बक्सर, जुलाई 11 -- नावानगर , एक संवाददाता। प्रखंड के सोनवर्षा बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने ओम अलंकार ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात तब हुई जब बाजार बंद हो गया था। आसपास सन्नाटा पसरा था। दुकानदार चंदन वर्मा ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला और एक कुंडी टूटी थी। अन्य कुंडी ज्यों का त्यों थी। दुकान के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। दुकान के काउंटर और लोहे का अलमीरा टूटा था। वहीं, सोना-चांदी के कई कीमती आभूषण गायब थे। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताया जाता है कि दुकान के आसपास सीसीटीवी भी नहीं है। इधर, सूचना मिलते ही सोनवर्षा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। घटना को लेकर स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.