सहरसा, दिसम्बर 26 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोपा पंचायत अन्तर्गत मक्कडी गांव के एक युवक की मजदूरी करने के दौरान हुई मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार मक्कडी गांव निवासी बूधन मुखिया का 35 वर्षीय पुत्र जगदीश मुखिया हिमाचल प्रदेश के बेनीपूर थाना क्षेत्र के कोटलू हमीरपुर में बीते बुधवार को पांचवी मंजिल के दीवार की पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान झूला टूटने से जमीन पर आ गिरा। युवक के अन्य साथियों द्वारा उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन ईलाज के दौरान ही गुरूवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्नी रंजन देवी रोती बिलखती बार बार बेहोश हो जाती थी। मृतक अपने पीछे पत्नी एव चार बच्चों को छोड़ गया है। जिसमें सबसे छोटे पुत्र की उम्र मात्र दो वर्ष है। शव शुक्रवार तक मक्कर्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.