संभल, जुलाई 20 -- रजबपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर की रहने वाली सोनम सिरोही किसान की बेटी है। वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस में अपनी ड्यूटी करने के साथ ही खेलों का जुनून भी है। देश-विदेश में उन्होंने अपना परचम लहराया है। देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में उन्होंने जुलाई में अमेरिका में पदक जीत कर अपने गांव में देश का नाम रोशन किया था। उसी क्रम में आगे चलते हुए पुलिस गेम में 19 जुलाई को बिहार के पटना में इंडिया ओपन मीट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बचपन से ही सोनम सिरोही होनहार है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने हर तरह से मेरा हौसला बढ़ाया है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.