अमरोहा, जुलाई 21 -- रजबपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर की रहने वाली सोनम सिरोही किसान की बेटी हैं। वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस में अपनी ड्यूटी करने के साथ ही खेलों का जुनून भी है। देश-विदेश में उन्होंने अपना परचम लहराया है। देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक व ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीत कर अपने गांव में देश का नाम रोशन किया। उसी क्रम में 19 जुलाई को बिहार के पटना में इंडिया ओपन मीट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके पिता राजवीर सिंह, माता-सुनीता देवी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने हर तरह से मेरा हौसला बढ़ाया है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.