बेंगलुरु, जून 16 -- एक तरफ देश में राजा रघुवंशी के मर्डर केस की चर्चा है, जहां उसकी पत्नी सोनम ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, एक मर्डर मिस्ट्री कर्नाटक से सामने आई है। यहां पर पुलिस को छह महीने की तलाश के बाद एक कंकाल मिला है। आरोप है छह साल के रिश्ते बाद लड़की अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद उसने लड़की को मारकर दफना दिया। इस मामले में लड़की छह महीने गायब थी। लड़की के घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू किया तब जाकर इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ। प्रेम संबंध का मामलाजानकारी के मुताबिक कर्नाटक के गडग जिले की 26 साल की अंगाडी छह महीने पहले गायब हो गई थी। इससे पहले अंगाडी का 28 साल के सतीश के साथ प्रेम संबंध था। सतीश वहीं के नारायणपुर गांव का रहने वाला है और पेट्रोल पंप पर काम करता है। दोनों के बीच यह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.