खगडि़या, दिसम्बर 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कुछ माह पहले भारी बारिश के कारण जिले के सोनमनकी घाट के आसपास हजारों एकड़ में जमे पानी के जलनिकासी का कार्य शुक्रवार को शुरु हो गया है। बताया जा रहा है कि स्लुईस गेट के निकट जमे गाद के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही थी। इसके कारण किसानों के खेतों में पानी जमा था और किसानों की खेती बारी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में सदर विधायक बबलू मंडल दो दिन पूर्व सोनमनकी घाट के निकट जमे पानी व स्लुईस गेट के निकट जमा गाद की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान किसानों कीशिकायतों को भी सुना। वहीं संबंधित अधिकारियों को 48 घंटे के अंदर जलनिकासी शुरु करवाने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को उनके द्वारा किया गया पहल रंग लाया और पोपलेन के माध्यम से जलनिकासी का कार्य शुरु हो गया। पोकलेन मशीनों द्वारा तेजी से गाद निकासी का कार्य प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.