सोनभद्र, दिसम्बर 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत जिले में अब तक 83320 मतदताओं की मैपिंग नहीं हुई है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजकर साक्ष्य मांगा जा रहा है। 31 दिसंबर तक इन मतदाताओं को साक्ष्य प्रस्तुत करना है। साक्ष्य न प्रस्तुत करने वाले मतदाताओं का नाम काट दिया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस का तामिला कराएंगे। जिले में अब तक 251319 शिफ्टेड और मृतक मतदतााओं के नाम सूची से काटे जा चुके हैं। एसआईआर के तहत जिले के कुल 83320 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं के परिवार के किसी भी सदस्य का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। जबकि वर्ष 2025 की मतदाताओं सूची में इनका नाम है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूक पटेल ने बताया कि इन मतदाताओं को नोटिस जारी की जा रही है। बीएलओ स्वयं घर-घर जाकर इन ...