सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- यूपी के सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में 3 मासूम समेत 16 दर्शनार्थी घायल हो गए। जिनमें से 13 की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक पिकअप में कुल 20 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। सभी चोपन थाना क्षेत्र के जमुअल गांव से पिकअप में सवार होकर जिरही देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। चोपन थाना क्षेत्र के जमुअल गांव के रहने वाले तेजबली विश्वकर्मा के परिवार और उनके नाते-रिश्तेदार सहित लगभग 20 लोग शुक्रवार को एक पिकअप में सवार होकर जुगैल के जिरही देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद रात लगभग 9 बजे सभी लोग पिकअप से वापस लौट रहे थे। जिरही देवी मंदिर से कुछ दूर पहुंचने पर अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे पिकअप में सवार 50 वर्षीय मंती, 30 वर्षीय रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.