वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। अवैध नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप के तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल की ओर से संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर सोनभद्र पुलिस जब्तीकरण की कार्यवाही कर रही है। पूर्व में 28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के बाद शनिवार को लगभग 06 करोड़ की संपत्ति जब्त की। वाराणसी के मड़ौली एवं भरलाई (तहसील सदर) तथा जगदीशपुर (तहसील पिंडरा) स्थित भोला प्रसाद एवं उसके परिजनों की कुल 07 अचल संपत्तियां (कीमत 4,55,02,762), 04 वाहन (कीमत 51,16,000) तथा 70,99,228 की बैंक बैलेंस इसमें सम्मिलित है। कुल 5,77,17,990 रुपये की संपत्ति अभिग्रहित/कुर्क की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...