नई दिल्ली, फरवरी 2 -- यूपी के सोनभद्र में लोढ़ी टोलप्लाजा पर रविवार शाम महिला अधिवक्ता के परिजनों और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि टोलकर्मियों ने महिला अधिवक्ता और उनके परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद और पांच-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राबर्ट्सगंज निवासी महिला अधिवक्ता आरती पांडेय शनिवार शाम कार से नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ ओबरा जा रही थीं। लगभग चार बजे वह लोढ़ी स्थित टोलाप्लाजा के पास पहुंचीं तो वहां जाम लगा हुआ था। काफी देर तक जाम न खुलने पर कार में बैठे उनके जीजा नवीन कुमार सिंह गाड़ी से उतरकर टोलकर्मियों से जाम का कारण पूछने लगे। आरती की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक टोलकर्मी ने उनके जीजा को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। यह देख अवनीश दुबे भ...