मिर्जापुर, जुलाई 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल मण्डल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने सभी मण्डलीय अधिकारी व सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में निर्माण कार्यों के फोटोग्राफ के साथ शामिल हो। सभी कार्यदायी संस्था शासन से निर्धारित समय के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से परियोजनाओं को पूरा कराए। उन्होंने सोनभद्र के पटवध पेयजल योजना में कार्य प्रगति धीमी होने पर अधिशासी अभियंता जल ग्रामीण सोनभद्र व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सोनभद्र को चेतावनी दी। कमिश्नर ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सोनभद्र को निर्देशित किया कि परियोजना का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराए। सोनभद्र की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.