सोनभद्र, फरवरी 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला स्थित निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय के पास जंगल में सोमवार की एक महिला मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सोनभद्र के घोरावल के भैंसवार गांव निवासी 45 वर्षीय तेतरा देवी पत्नी रामपति के रूप में की। घटना की जानकारी होते ही मृत महिला का पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पति ने भी शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। पति रामपति ने बताया कि पत्नी देवरी कला स्थित निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गई थी। वह प्रतिदिन शाम पांच बजे तक घर लौट आती थी। पंद्रह दिन से देवरी में वह मजदूरी कर रही थी। पूर्व वह मिस बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। इस दौरान वह एक-दो बार आई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.