मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी के सोनबरसा में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकलेगी। वहीं 17 फरवरी को महावीरी झंडा निकाला जाएगा। सोनबरसा आयोजन समिति के सदस्य दिलीप कुमार ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। बताया कि पूर्व मुखिया लक्ष्मी नारायण सिंह के नेतृत्व में झांकियां तैयारी की जा रही हैं। शिव बारात गाजे बाजे के साथ निकलेगी और संध्या में शिव मंदिर परिसर में पहुंचेगी। वहीं, रात्रि में शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 17 फरवरी को शिव मंदिर प्रांगण स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालु महावीरी झंडा अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.