सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- सोनबरसा। अंचल प्रशासन ने एसएसबी के सहयोग से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन की इस सख्त पहल से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों को पहले दी गई चेतावनी के बाद आज अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा और आमजन की सुविधा के लिए यह कदम जरूरी था। गुरुवार को सीओ अनुपम कुमार और सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों के साथ बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सोनबरसा प्रखण्ड मुख्यालय गेट से दोनों तरफ सोनबरसा इंडो-नेपाल रोड राम मंदिर तक बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। इसको लेकर पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम है। इस आशय की जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि सैकड़ो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.