औरंगाबाद, जनवरी 25 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर शाम की है। घायलों में तिलवा परसावां निवासी मिठू राम (55 वर्ष), रामराज राम (50 वर्ष), संजय राम (40 वर्ष), प्रमोद राम (45 वर्ष), आरती (14 वर्ष), अंकुल कुमार (10 वर्ष), ओमप्रकाश कुमार (8 वर्ष) और सोनी कुमारी (12 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी अंबा से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुटुंबा अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बैजनाथ बने बिहार पेंशनर समाज के जिला प्रतिनिधि औरंगाबाद, हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.