हाजीपुर, जनवरी 1 -- चेहराकलां, संवाद सूत्र। प्रखंड के मथनामिलिक पंचायत सह गांव में न्यू वर्षा क्रिकेट क्लब सीजन-03,मथना मिलिक के अंतर्गत गुरुवार को बेझा बनाम सोनबरसा के बीच 20-20 क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला सवाना गाछी में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेझा की टीम ने 20ओवर में 10 विकेट पर कुल 250 रन बनाए। इस रोमांचक मुकाबले में सोनबरसा की टीम 251 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 17 ओवर 5 गेंद शेष रहते ही 3 विकेट खोकर 251 के लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया। दोनों टीम के एक-एक खिलाड़ियों ने शतक लगाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा गया। मैच में अतिथि के रूप में मथना मिलिक पंचायत के मुखिया नंदकिशोर राय उर्फ नगीना राय ने विजेता टीम सोनबरसा के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। जबकि अन्य प्रतिनिधियों ने विजेत...