आरा, मार्च 18 -- आरा। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा गांव स्थित श्री तोताद्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भक्त पहुंच रहे हैं। कथा के दूसरे दिन मंगलवार को व्यास पीठ की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अनंत विभूषित श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज ने दिव्य प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि देवगण भी इस भारत के पवित्र भूखण्ड पर जन्म लेने के लिए तरसते हैं। मानव तन प्राप्त करने के साथ-साथ मनुष्य को मनुष्यता की प्राप्ति पर जोर देना चाहिए। धन चल जाने के बाद भी मनुष्य को अपना संस्कार व कर्म कभी त्यागना नहीं चाहिए, क्योंकि इस धरती धाम का कोई भी जीव हो, उसे अपने कर्म का फल जरूर मिलता है। कथा के दौरान महाराज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.