आरा, मार्च 24 -- आरा, एसं। जिले के चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा गांव में श्री त्रिदंडी स्वामी महाराज के 37वीं पुण्य स्मृति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को अनंत विभूषित रंगनाथाचार्य जी महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भव्य पूर्णाहुति भंडारे के साथ संपन्न हुई। मौके पर यज्ञ मंडप में लाखों आहुतियां दी गईं। इसके बाद श्री स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने व्यास पीठ से दिव्य प्रवचन का भागवत प्रेमियों को रसपान कराते हुए कहा कि भागवत कथा का रसपान कर लेने से इहलोक व परलोक दोनों सुधर जाता हैं। जिस घर में संतों के चरणरज न पड़े, वे घर नहीं होते। अंतिम दिन पूजा पंडाल में भव्य तरीके से भगवान नटखट गोपाल श्रीकृष्ण की शादी समारोह महाराज श्री के देखरेख में संपन्न कराई गई। महिलाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.