रुद्रप्रयाग, जुलाई 5 -- लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आ गई है। हालांकि यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी है। शनिवार को सोनप्रयाग से 500 यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। सुबह मौसम भी ठीक था और मार्ग में भी सुचारु रहा। केदारनाथ धाम में दर्शनों को जा रहे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए लगातार प्रशासन और पुलिस सर्तक कर रही है। मौसम का अपडेट लेने के साथ ही पैदल और हाईवे की बेहतर जानकारी के साथ ही यात्रा शुरू करें। ऐसे में यात्री खराब मौसम को देखते हुए कम संख्या में दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बीते दिन केदारनाथ धाम में 1832 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। वहीं अब तक केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले कुल यात्रियों की संख्या 1331813 पहुंच गई है। इधर, शनिवार को केदारघाटी में मौसम बदला रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.