रुद्रप्रयाग, जुलाई 31 -- केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास बंद सड़क को खोलने के लिए एनएच लोनिवि द्वारा कार्य जारी है। हालांकि पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने और तंग जगह होने के कारण जोखिमों के बीच मलबा हटाया जा रहा है। विभागीय स्तर पर चार मशीनें लगाई गई हैं। गुरुवार सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण खंड द्वारा सोनप्रयाग में बंद हाईवे को खोलने के लिए सोनप्रयाग की तरफ से जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर के चलते कार्य में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि एनएच द्वारा यहां चार मशीनें तैनात की गई हैं, सोनप्रयाग की तरफ से पार करते हुए गौरीकुंड की तरफ मशीन पहुंचने के बाद दोनों तरफ से सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा। अत्यंत संवेदनशील स्थान पर जेसीबी चालक को भी काम करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.