छपरा, नवम्बर 8 -- सोनपुर मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण छपरा, हमारे प्रतिनिधि। सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित सोनपुर मेला 2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अमन समीर व वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मेला परिसर, प्रवेश द्वार, पशु मेला क्षेत्र, पार्किंग स्थल, प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा चौकियों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अनुमंडल अधिकारी व अनुमंडल पुलिस अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मेला अवधि के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व विधिव्यवस्था को लेकर सजग रहने का निर्देशा दिया। उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.