छपरा, दिसम्बर 8 -- छपरा, छपरा हमारे संवाददाता। सोनपुर मेला में भीड़-भाड़ वाले वातावरण और बाहरी राज्यों से आने वाले कलाकारों की बड़ी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। सोमवार को विभाग की टीम ने मेला परिसर स्थित विभिन्न थिएटरों में काम करने वाली डांसरों और अन्य कर्मियों की एचआईवी, सिफलिस और टीबी की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान में थिएटरों में काम करने वाली 50 से अधिक महिला और पुरुष कलाकारों का सैंपल लिया गया। जांच के साथ ही उन्हें इन बीमारियों के लक्षण, संक्रमण के रास्ते और बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। एचआईवी और टीबी जैसी बीमारियों से डरने की नहीं, यक्ष्मा विभाग के डीपीसी हिमांशु कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में काम करने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.