छपरा, दिसम्बर 5 -- सोनपुर, संवाद सूत्र। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला ग्राउंड के रेलवे स्टेडियम में आउटडोर खेल कार्यक्रम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को आयोजित बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तिरहुत ने मगध को 39 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। तिरहुत प्रमंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । कुणाल, विशाल और रवि ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए । कुणाल 51 रन का जबकि विशाल 27 और रवि 22 रन का बहुमूल्य योगदान दिए। जवाब में खेलने उतरी मगध की टीम के खिलाड़ी 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। सौरभ और विशाल के घातक गेंदबाजी के सामने मगध की एक न चली। सौरभ ने हैट्रिक लिया जबकि विशाल दो विकेट लेकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचन...