छपरा, दिसम्बर 6 -- सारण जिला शिक्षा विभाग की पहल-स्कूली बच्चों ने दिखाई ज्ञान की चमक छपरा, हमारे प्रतिनिधि। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर शनिवार की दोपहर स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चार विद्यालयों के प्रतिभागियों को मिलाकर निर्णायक मंडल ने चार टीमों-पटना प्राइड, हरिहर विक्टर, वैशाली विक्टर और चंपारण चैलेंजर्स-का गठन किया। पटना प्राइड टीम में शिव दुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर की करुणा कुमारी और रौशनी कुमारी शामिल थीं। हरिहर विक्टर टीम का प्रतिनिधित्व पहाड़ीचक गर्ल्स स्कूल की मुस्कान कुमारी और शिशु संघ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर के प्रभाकर कुमार ने किया। वैशाली विक्टर टीम में पहाड़ीचक गर्ल्स स्कूल की साक्षी कुमारी और शिव दुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...