छपरा, नवम्बर 28 -- आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिए जा रहे आपदा से बचाव के उपाय सोनपुर। संवाद सूत्र घर के पास केला लगाने पर आग से बचाव संभव है। यह जानकारी सोनपुर मेला ग्राउंड स्थित आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में शुक्रवार को दी गयी। गर्मी के दिनों में अगलगी की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इस अग्निकांड में सबकुछ जल कर नष्ट हो जाता है। केला के साथ अन्य हरे पौधों में ताप शमन का गुण होता है। इनसे आग की विभीषिका कम की जा सकती है। प्रदर्शनी में यह भी बताया जा रहा है कि धर के समीप केला लगाने के अलावा सभी घरों में बाल्टी में पानी रखा जाना चाहिए। प्रदर्शनी में बाढ़ और भूकंप से भी बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। घरों में बेकार समझी जाने वाली चीजें भी आपदाओं के समय जीवन रक्षक साबित हो स...