छपरा, मई 7 -- सोनपुर में रेल अधिनियम का उल्लंघन करते 35 पकड़े गए सोनपुर। संवाद सूत्र पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर- छपरा और सोनपुर हाजीपुर रेल खंड पर अवांछित तत्त्वों के खिलाफ सोनपुर आरपीएफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान में महिला एवं दिव्यांग बोगी में यात्रा करते 27,अवैध वेंडिंग करते चार, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के आरोप में तीन व बिना टिकट यात्रा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.