छपरा, अगस्त 11 -- सोनपुर । सोनपुर विधानसभा के दोनों प्रखंडों में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा सारण जिला के अध्यक्ष शुभम वर्मा ने किया। सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह व प्रदेश भाजपा के नेता हेम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से इस यात्रा में भाग लिया। बिहार में चुनाव का माहौल है इसलिए पार्टी ने अपने सभी नौजवानों को व जनता को राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए इस यात्रा को निकालने का कार्यक्रम बनाया था। यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, सोनपुर विधानसभा के प्रभारी वेद प्रकाश उपाध्याय, दोनों मंडल के अध्यक्ष व भाजपा के मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...