छपरा, नवम्बर 10 -- युवक जख्मी सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर थाने की गंगाजल पंचायत के करमचंद गांव के वार्ड संख्या 05 में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक कर जाने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर और उसमें रखे आनाज, बर्तन, बिछावन नकद रूपए आदि सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान घर का एक सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल यहां के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के दर्जनों लोगों एकत्र हो गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के पाइप लीक करने से अमरनाथ पासवान के घर में आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.