छपरा, जनवरी 3 -- सोनपुर थाने के भरपुरा मिर्जापुर में शॉट सर्किट से लगी आग सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के भरपुरा मिर्जापुर गांव में हुई अगलगी की घटना सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के भरपुरा मिर्जापुर गांव में शनिवार के तीसरे पहर आग लगने से पांच घर और उसमें रखे हजारों रूपए के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट से होना बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण व राजद नेता रमेश राय चौसिया ने बताया कि भरपुरा पंचायत के भरपुरा मिर्जापुर गांव के मो. सलमान अली, मो. अरमान अली, मो. जब्बार, मो. रहमत अली और मो. बबलू के करकटनुमा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रा...