खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में गत 9 जून को एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई। इस अभियान के अंतर्गत 5526 यात्रियों से कुल 38.78 लाख की टिकट राजस्व की वसूली की गई, जो कि सोनपुर मंडल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग से आय प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि मंडल की सतर्कता, टीमवर्क और कार्यकुशलता का प्रतीक है। इस प्रभावी अभियान के पीछे मंडल के टिकट निरीक्षकों (टीटीई) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इधर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीटीई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के अभियान से न केवल रेलवे की आय में वृद्धि होती है, बल्कि इससे यात्रियों के बीच नियमों के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.