छपरा, नवम्बर 28 -- सोनपुर । संवाद सूत्र पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने शुक्रवार को सोनपुर - नवगछिया रेल खंड का निरीक्षण किया । इस निरीक्षण का उद्देश्य मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा मानकों तथा परिचालन व्यवस्थाओं का सूक्ष्म जानकारी प्राप्त करता था। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने थाना बिहपुर, बेगूसराय, महेसखूंट, साहेबपुरकमाल, लखमिनिया, बछवाड़ा एवं नवगछिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया । उन्होंने प्रत्येक स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर, सिग्नलिंग व्यवस्थाओं एवं ट्रैफिक संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालयों की स्थिति की जाँच, स्टेशन परिसरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.