छपरा, अगस्त 24 -- सोनपुर। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस से तीन ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई जा रही बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। मिली जानकारी के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार पंकज, राजकपूर मांझी व महिला आरक्षी रितु वरीय अधिकारी के आदेशानुसार गाड़ी का मार्गरक्षण कर रहे थे। इस दौरान परमानंदपुर और सोनपुर के बीच करीब दोपहर 12:30 बजे ट्रेन के एचए-1 और एस-1 कोच के बीच संदिग्ध अवस्था में तीन ट्रॉली बैग मिले। आसपास के यात्रियों से पूछताछ में जब किसी ने भी उन बैगों को अपना नहीं बताया तो मौके पर ऑन-ड्यूटी टिकट निरीक्षक और यात्रियों की मौजूदगी में बैगों की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित शराब बरामद हुई। तत्काल इसकी सूचना उत्पाद थाना सोनपुर को दी गई। सूचना पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.