बोकारो, मई 6 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के पिरवाटांड़ में पांच दिवसीय मारुति नंदन प्रतिमा एवं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं बोकारो जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक एवं स्थानीय मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान यज्ञ कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई से लेकर 8 मई तक यज्ञ वेदी की पूजा अर्चना, परिक्रमा, हवन व प्रसाद वितरण के बाद रात्रि में अयोध्या से आए कथावाचकों द्वारा भक्ति प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 9 मई की रात्रि भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि यज्ञ एवं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से गांव एवं आसपास के क्षेत्र का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.