मुरादाबाद, फरवरी 19 -- सोनकपुर पुल के नीचे कूड़ा जलाए जाने का मामला सामने आया है। जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति के नामित सदस्य प्रदीप सक्सेना ने प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र भेजकर इस पर आपत्ति जताई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे सोनकपुर पुल से गुजरते समय धुआं दिखाई दिया। नीचे जाकर देखा तो कूड़े में आग लगाई गई थी, जिससे धुएं का गुबार फैल रहा था। पूर्व में भी इस संबंध में विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार कूड़ा जलाए जाने से प्रदूषण फैल रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.