संभल, जनवरी 16 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा शरीक में शुक्रवार देर शाम एक दो वर्षीय मासूम की सोते समय हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव जनेटा निवासी परिवार ने अपने दो वर्षीय पुत्र आहिल को रोजाना की तरह शाम के समय घर में सुलाया था। कई घंटे बीत जाने के बाद जब मासूम में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बच्चे को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। घबराए परिजन तुरंत मासूम को चन्दौसी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रात करीब 9 बजे बच्चे को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग भी मौके पर पह...