बड़वानी, मई 5 -- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर में अज्ञात जंगली जानवर के हमले का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक जिले के 3 गांवों के करीब 18 लोगों पर किसी अनजान जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल ग्रामीणों को पहले राजपुर के अस्पताल भिजवाया गया। घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी के लिए रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की स्थिति स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है। अज्ञात जंगली जानवर कहर बड़वानी जिले के राजपुर विकास खंड के 3 गांवों सनगांव, लिम्बई और साकड़ पर बरपा है। हमले में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। फिर दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते ये घटनाएं देखी जा रही हैं। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.