रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार तड़के गंगापुर रोड स्थित कृष्णा ग्रीन कॉलोनी में चोरों ने एक घर से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना के समय परिवार कमरे में सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी की गली नंबर दो निवासी राजेन्द्र कश्यप ने बताया कि रात में वह परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और नीचे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। लोगों ने रात्रि गश्...