गुवाहाटी, जनवरी 26 -- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का मानना है कि अभिषेक शर्मा की छक्के जड़ने की अद्भुत क्षमता महज अति आक्रामकता नहीं बल्कि खेल की गहरी समझ और शानदार रणनीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इस भारतीय सलामी बल्लेबाज से कुछ सीख लेने की कोशिश करेगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक ने तीसरे मैच में 20 गेंद पर 68 रन बनाए। उन्होंने पांच छक्के लगाए और इस बीच केवल 14 गेंद पर अर्धशतक जमाया। भारत ने केवल 10 ओवरों में 154 रन का लक्ष्य हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अभिषेक ने पहले मैच में 35 गेंदों में 84 रन की पारी खेली जिसमें आठ छक्के शामिल थे। यह भी पढ़ें- जब तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का बैट चेक करने लगे न्यूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.